City Post Live
NEWS 24x7

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस में शामिल

बाबूलाल मरांडी की राहुल गांधी से मुलाकात

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस में शामिल 

सिटी पोस्ट लाइव : पूर्व मुख्यमंत्री मधु की पत्नी और जय भारत समानता पार्टी टिकट पर जगरनाथपुर विधानसभा की विधायक गीता कोड़ा के कांग्रेस में शामिल हो गयी। वहीं आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए झारखंड विकास मोर्चा अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री  बाबूलाल मरांडी गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने पहली बार झारखंड में महागठबंधन में वामदलों को भी शामिल करने की इच्छा जतायी है। वाम दलों से लोकसभा चुनाव में समर्थन का आग्रह किया गया है, जबकि बदले में विधानसभा चुनाव में वाम दलों के लिए कुछ सीटें छोड़ने की रणनीति बनायी जा रही है।
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  गीता कोड़ा ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। इस मुलाकात के बाद शाम चार बजे गीता कांग्रेस नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हुई।  गीता कोड़ा वर्ष 2009 और 2014 में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगरनाथपुर विधानसभा क्षेत्र जय भारत समानता पार्टी टिकट पर निर्वाचित हुई है। हाल के दिनों में गीता कोड़ा लगातार एनडीए की बैठक में भी शामिल हो रही थी, लेकिन अब चुनाव नजदीक आते ही उन्होंने अपना स्टैंड साफ कर दिया है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि चाईबासा से वह कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है, इससे पहले इस सीट पर मधु कोड़ा भी चुनाव लड़ चुके है, लेकिन आय से अधिक संपत्ति और ईडी जांच के कारण फिलहाल मधु कोड़ा ने अपनी पत्नी का नाम आगे बढ़ाया है। इधर, झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। बताया गया है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार समेत अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। बताया गया है कि पहली बार वाम दलों को भी कांग्रेस ने महागठबंधन में शामिल करने को लेकर दिलचस्पी दिखायी है। इस सिलसिले में वाम दलों के नेताओं से औपचारिक बातचीत भी शुरू कर दी गयी है। इधर, झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के लिए नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन से निकल चुके है। बताया गया है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार समेत अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। बताया गया है कि पहली बार वाम दलों को भी कांग्रेस ने महागठबंधन में शामिल करने को लेकर दिलचस्पी दिखायी है। इस सिलसिले में वाम दलों के नेताओं से औपचारिक बातचीत भी शुरू कर दी गयी है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.