City Post Live
NEWS 24x7

ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा रहा है मोदी सरकार 2.0 का पहला वर्ष : रघुवर दास

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष भी ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है और इस दौरान सदियों से लटके कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयोजित धुर्वा मंडल में व्यक्तिगत संपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर इसे भारत का अभिन्न अंग बनाया। वहीं मुस्लिम बहनों के लिए अभिशाप बने ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी बनाकर सभी मां बहनों को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया। देश के असंख्य लोगों की आस्था से जुड़े भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता भी मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही खुल पाया। इसके अलावा धार्मिक रूप से प्रताड़ित लोगों के लिए सीएए के तहत भारत में शरण देने का मार्ग प्रशस्त किया। दास ने कहा कि कोरोना के दौरान भी केंद्र सरकार के नेतृत्व मे भारत ने दुनिया को राह दिखाई है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आर्थिक पैकेज घोषित कराया, जो रोजगार, कृषि, युवाओं, महिलाओं के लिए सहायक साबित हो रहा है। लॉक डाउन के दौरान 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 माह का अनाज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के खाते में 500 रुपैया, किसानों के खाते में 2000 रुपैया भेजे जा चुके हैं। 8 करोड़ महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर निशुल्क दिए गए।
मोदी जी के नेतृत्व में स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है। वोकल फोर लोकल नारे के साथ देश में स्थानीय उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले छह वर्ष के दौरान देश की सुरक्षा के लिए सर्जिकल और एयर स्ट्राइक , मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया। इसी प्रकार वन नेशन वन टैक्स के तहत पूरे देश में जीएसटी लागू कराया, नौजवानों के लिए मुद्रा लोन, स्टार्टअप और स्टैंड अप इंडिया योजना शुरू की गई। हर घर तक जल पहुंचाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया गया। हाल ही में एक देश एक राशन कार्ड की घोषणा की गई, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने में अपने राशन कार्ड से राशन ले सकेगा।
दास ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कोरोना में सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए घर घर जाकर लोगों तक मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाये। एक साथ दो ही कार्यकर्ता जाएं। भीड़ भाड़ न लगे इसका भी विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम में भाजपा नेता विनय जायसवाल, धुर्वा मंडल अध्यक्ष धनजंय सिंह, पार्षद वेद प्रकाश सिंह, आनंदमूर्ति सिंह, सुचिता रानी राय, दीपक लोहरा, अभय झा, अमर आर्या, वीणा मिश्र समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.