City Post Live
NEWS 24x7

एक्सक्लूसिव इंटरव्यूः बेगूसराय बुरी तरह हार रहे हैं कन्हैया, अफजल के समर्थक को देश देगा जवाब’

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

एक्सक्लूसिव इंटरव्यूः बेगूसराय बुरी तरह हार रहे हैं कन्हैया, अफजल के समर्थक को देश देगा जवाब’

सिटी पोस्ट लाइवः दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आज जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर हमलावर थे। मनोज तिवारी कन्हैया की हार की भविष्यवाणी भी की है। सिटी पोस्ट लाइव के एडिटर इन चीफ श्रीकांत प्रत्यूष से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि कन्हैया बुरी तरह हार रहा है और जो लोग कन्हैया के साथ खड़े हैं उनकी भी बुरी हार होगी। तिवारी ने कहा कि कन्हैया ने न सिर्फ भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाया है बल्कि वे काश्मीर को अलग करने की हिमायत करता है और भारत की संसद पर हमला करने वाले का समर्थक है। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ जाने वालों को देश जवाब देगा।

मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भी लोगों को कांग्रेस से शिकायत है। 2019 में तो कांग्रेस ने ऐसा काम कर दिया है जिससे लोगों की नाराजगी उसके प्रति और बढ़ गयी है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह कानून खत्म करने की बात कही है इससे लोग बेहद नाराज हैं। देश में 2014 से ज्यादा मोदी लहर है 2014 में आस की लहर थी 2019 में विश्वास की लहर है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.