City Post Live
NEWS 24x7

बिहार सरकार से भरोसा टूटा तो अब राज्यपाल से गुहार लगाएंगी अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

बिहार सरकार से भरोसा टूटा तो अब राज्यपाल से गुहार लगाएंगी अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी

सिटी पोस्ट लाइवः बिहार सरकार से उम्मीदें टूटी तो अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने अब राज्यपाल का दरवाजा खटखटाया है। नीलम देवी बिहार के राज्यपाल फागु चैहान से मिलकर न्याय की गुहार लगाने वाली है। नीलम देवी पहले से यह आरोप लगाती रहीं हैं कि अनंत सिंह को फंसाने की साजिश रची गयी है और इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वे राज्यपाल से मिलकर पूरे मसले को बतायेंगे और गुहार लगायेंगे कि वे इसमें हस्तक्षेप करें।

उन्होंने कहा कि अगर आज बिहार में राष्ट्रपति शासन लग जाए तो फिर विधायक को कुछ नहीं होगा।क्यों कि जो पुलिस आज उनके पति को फंसा रही है वह उनको क्लीनचीट दे देगी।क्यों कि एक भी मामले में उके पति की भूमिका नहीं है।बता दें कि अनंत सिंह के घर से एके-47 मिलने के बाद पुलिस ने उन पर बाढ़ थाने में केस दर्ज किया था।

उसके बाद विधायक ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पटना पुलिस उनको लेकर पटना आई और बाढ़ कोर्ट के आदेश पर वे बेऊर जेल में बंद हैं। विधायक ने बिहार सरकार और जेडीयू के नेताओं पर फंसाने का आरोप लगाया है। जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने कहा था कि वे मुंगेर से ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़े हैं उसी वजह से उको फंसाया जा रहा है।उनके घर में एके-47 रखकर उनको केस में फंसा दिया गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.