City Post Live
NEWS 24x7

देश के दुर्गामी परिणाम को सुनिश्चित करने वाला चुनाव है, मोदी के नेतृत्व में बनेगी सरकार : अर्जुन मुंडा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

देश के दुर्गामी परिणाम को सुनिश्चित करने वाला चुनाव है, मोदी के नेतृत्व में बनेगी सरकार : अर्जुन मुंडा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: खूंटी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा के वरिष्ठनेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह चुनाव देश के दुर्गामी परिणाम को सुनिश्चित करने वाला है। उम्मीद है कि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनायेगी। मुंडा रविवार को रांची में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के नाते मुझे जो भी जिम्मेवारी दी गयी है, उसे बखूबी निभाऊंगा। जो भी दायित्व पार्टी ने दिया है, उसे पूरा करेंगे। चुनाव कार्यकर्ता और जनता खुद लड़ती हैं। कार्यकर्ता का मनोबल और दृढ़ निश्चय के बल पर जनता का समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि खूंटी से हमारे अग्रज कड़िया मुंडा ने वहां की सेवा की। इसलिए आज उन्होंने जनता के बीच लोकप्रियता का आयाम स्थापित किया है। उस क्षेत्र में वह ज्यादा लोकप्रिय हैं। उनके स्थान पर मुझे चुनाव लड़ने का निर्देश पार्टी ने दिया है। कोशिश होगी कि उनके मार्गदर्शन में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कड़िया मुंडा ने खूंटी में अपनी जो पहचान बनायी है, उसे बरकरार रखना है। खूंटी की जनता जागरूक है। जनता इस बात को सुनिश्चित करेगी कि खूंटी भगवान बिरसा मुंडा की पृष्ठि भूमि रही है। उस लहर को बरकरार रखना है। यह पूछे जाने पर कि मुद्दा क्या होगा। इस पर मुंडा ने कहा कि देश बड़ा है। भविष्य को सुनिश्चित करते हुए आम आदमी अपने स्थान पर रहकर प्रगति कैसे करे यह सुनिश्चित करने के लिए जो भी आवश्यकता होगी, उसे आधार बनाकर हम चाहेंगे कि झारखंड और खूंटी प्रगति करे। पत्थलगड़ी पर उन्होंने कहा कि धरातल को समझने की जरूरत है। इसे राजनीतिक रूप से नहीं देखना चाहिए।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.