City Post Live
NEWS 24x7

झाविमो के सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झाविमो के सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झाविमो के राज्य स्तरीय “सदस्यता अभियान“ के तहत राजधानी,राँची के बरियातू मण्डल स्थित मेडिकल चौक में पार्टी का सदस्यता शिविर सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बरियातू मण्डल अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने किया। सदस्य्ता अभियान सह मिलन समारोह में विभिन्न दलों के दर्जनों लोगों ने श्री बाबूलाल मरांडी पर आस्था व्यक्त करते हुए 10 रुपये का सदस्य्ता शुल्क देकर पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।  मौके पर उपस्थित राँची महानगर के सदस्यता प्रभारी, जितेंद्र वर्मा ने सभी नए सदस्यों को सदस्यता रशीद एवं झंडा देकर पार्टी में स्वागत किया।  सदस्य्ता अभियान सह मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए सदस्य्ता प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि झाविमो को कमतर आंकने वालो को 2019 विधानसभा चुनाव में झाविमो से मिलेगी कड़ी चुनौती। जिस प्रकार से सदस्य्ता अभियान में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, इससे लगता है कि जनता बाबूलाल मरांडी को दुबारा सूबे  का मुख्यमंत्री देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा का विकल्प अगर कोई दल बन सकता है तो वह झाविमो है। जनता का समर्थन एवं कार्यकर्ताओं का मेहनत से  पार्टी एक बार फिर राज्य की राजनीति में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जैसा राजनैतिक व्यक्तित्व राज्य के किसी दल में नही है। राज्य की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। किसानों की आत्महत्या जारी है। बेरोजगारी एवं भुखमरी के सवाल पर सरकार फिसडी साबित हो चुकी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल सदस्यता प्रभारी बल्कु उराँव, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मुजीब कुरैशी, अनिता गाड़ी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनीता मुंडा, मण्डल अध्यक्ष विनोद ठाकुर,स्वेता पांडेय, विजय मुंडा, निर्मला देवी, उमेश बड़ाईक, राम कुजूर, शांति मुंडा एवं पवन महतो सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता व पदादिकारी उपस्थित थें।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.