City Post Live
NEWS 24x7

गिरिराज सिंह को हराना असंभव, शत्रुघ्न सिन्हा डूबती हुई नाव पर सवार : डॉ० प्रेम कुमार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

गिरिराज सिंह को हराना असंभव, शत्रुघ्न सिन्हा डूबती हुई नाव पर सवार : डॉ० प्रेम कुमार

सिटी पोस्ट लाइव : NDA में उम्मीदवारों की घोषणा के बाद लगभग सारे लोग चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के तरफ से इसबार के चुनाव में बिहार में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री अपना भाग्य आजमा रहें हैं। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के संसदीय क्षेत्र आरा में भाजपा द्वारा “विजय संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ० प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

पिछले बार के तरह इसबार भी “सबका साथ-सबका विकास” नारे के अलावा “बढ़ता भोजपुर-श्रेष्ठ बिहार” के नारे के साथ उतरे भाजपा नेता व बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि भागलपुर सीट से टिकट कटने के बाद ट्विटर पर झलके शाहनवाज हुसैन के दर्द पर बिहार के कृषि मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने कहा कि यह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का फैसला है। केंद्रीय चुनाव समिति ने शाहनवाज हुसैन के चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। बिहार में हम अकेले नहीं NDA बनकर चुनाव लड़ रहें हैं। भाजपा के तरह से एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिए जाने के सवाल पर बचते हुए उन्होंने आगे कहा कि जेडीयू ने किशनगंज से अल्पसंख्यक को टिकट दिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा रविशंकर प्रसाद के लिए कोई चुनौती नहीं है। शॉटगन को पार्टी ने कई बार मौका दिया था वो मौका से चूक गए तो गाड़ी खुल गई है। रविशंकर प्रसाद ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज करेंगें। कांग्रेस की नाव डूब चुकी है। कांग्रेस में शत्रुघ्न सिन्हा के जाने का कोई फायदा नहीं है। बिहार में कांग्रेस जीरो पर आउट होगी। कन्हैया कुमार के सवाल पर उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकती है। कितना भी कन्हैया कुमार आ जाये गिरिराज सिंह को हराना असंभव है। गिरिराज के साथ समाज के सभी वर्ग के लोग खड़े हैं। इसबार वो रिकार्ड मतों से विजयी होंगें।

आरा से अजय दीप चौहान की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.