City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस का गरीबी हटाओ का नारा देश के इतिहास का सबसे झूठ : भाजपा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

कांग्रेस का गरीबी हटाओ का नारा देश के इतिहास का सबसे झूठः भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गरीबी हटाओं का नारा देश के इतिहास में सबसे बड़ा झूठा नारा रहा है। शाहदेव बुधवार को चतरा में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी, फिर राजीव गांधी, उसके बाद सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी ने सिर्फ गरीबों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है। पिछले 50 वर्षों से कांग्रेसी शासन में रहे, लेकिन उन्होंने गरीबी उन्मूलन के लिए कुछ नहीं किया। प्रतुल ने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस पार्टी अपने मेनिफेस्टो में गरीबों के लिए लुभावने वायदे करके उन्हें ठगने की तैयारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में अपने पहले भाषण में ही कहा था कि उनकी सरकार गरीबों और उनके विकास के लिए संकल्पित है। पिछले 5 वर्षों में उज्जवला योजना, जन धन योजना, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि के माध्यम से गरीबों को मुख्यधारा से जोड़ने का भागीरथ प्रयास किया गया है। कांग्रेस को इसी का डर सता रहा है और वह मेनिफेस्टो में कुछ भी लिख दे रही है। संवादाता सम्मेलन में प्रतुल ने कांग्रेस पर अलगाववादियों के प्रति नरम होने का भी आरोप लगाया। कहा, जम्मू कश्मीर में आर्म फोर्सेज स्पेशल प्रोटेक्शन एक्ट में संशोधन करने की कांग्रेस की मंशा देश की संप्रभुता पर एक बड़ा कुठाराघात है। कश्मीर में हमारे सैन्य बल विषम परिस्थितियों के बीच में उग्रवादियों और सीमा पार के दुश्मनों से लड़ रहे हैं। अब कांग्रेस सेना को मिले विशेष अधिकार भी छीनना चाहती है। ऐसा करके कांग्रेस सेना और सैन्य बलों की शहादत का अपमान कर रही है। आगामी चुनाव में एक तरफ देश की संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा करने वाला राष्ट्रीय गठबंधन है और दूसरी ओर अलगाववादियों की मांगों को मानने वाला विपक्षी महागठबंधन। जनता ऐसे विपक्षी गठबंधन का कभी साथ नहीं देगी। संवादाता सम्मेलन चतरा के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित जिले के तमाम प्रमुख नेता उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.