City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस कार्यकर्ता नए ट्रैफिक कानून के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन : डॉ रामेश्वर उरांव

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने नया ट्रैफिक कानून लागू कर दिया है और सरकार के निर्देश पर आम जनता को लगातार परेशान किया जा रहा है। झारखंड में ट्रैफिक नियमों के को लेकर सरकार को पहले जागरूकता अभियान चलाना चाहिए था। हर आदमी को अपनी गाड़ियों के पेपर दुरुस्त करने का मौका देना चाहिए था। इससे पहले रामगढ़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। डॉ. रामेश्वर उरांव ने पत्रकारों से कहा कि बुधवार को पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और सरकार को नए मोटर व्हीकल एक्ट को वापस करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जितना अधिक फाइन बाइक और फोर व्हीलर के लोगों को किया जा रहा है, इससे तो सिर्फ सरकार का तानाशाही रवैया ही परिलक्षित हो रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव महागठबंधन के साथ ही लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन लोकसभा चुनाव से ही कायम है। विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बात चल रही है। किसी भी स्तर पर महागठबंधन में कोई दरार विधानसभा चुनाव तक नहीं आएगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.