City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस प्रवक्ता के बिगड़े बोल, संजय सेठ को दंगाई बताया, भाजपा ने कहा-पवित्र उम्मीदवार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

कांग्रेस प्रवक्ता के बिगड़े बोल, संजय सेठ को दंगाई बताया, भाजपा ने कहा-पवित्र उम्मीदवार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची लोकसभा सीट पर मतदान छह मई को है। इसे लेकर पक्ष और विपक्षी दलों के चुनाव प्रचार ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। जिस तरह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में विवादित बयान दे रहे हैं, उसी तरह उनकी पार्टी के नेता भी विवादास्पद बोली बोल रहे हैं। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल की तरह झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता शमशेर आलम ने भी गुरुवार को विवादित बयान दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व गृह राज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय की जीत का दावा करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के रांची लोकसभा सीट से उम्मीदवार संजय सेठ की तुलना दंगाई से कर दी। उन्होंने कहा, सुबोधकांत का राजनीतिक जन्म आंदोलन से हुआ है और वो आंदोलनकारी के रूप में रहे हैं जबकि संजय सेठ का इतिहास दंगाई का रहा है। कई मौकों पर उन्होंने रांची में दंगा फैलाया है। ऐसे में सुबोधकांत की तुलना संजय सेठ से नहीं की जा सकती है। रांची संसदीय क्षेत्र की जनता को अब तय करना है कि वह एक आंदोलनकारी के साथ रहती है या एक दंगाई के साथ। आलम ने कहा कि पहले भी रांची संसदीय क्षेत्र की जनता ने सुबोधकांत सहाय पर भरोसा जताया है और इस बार भी जनता उन्हें भारी मतों से जीत दिलाएगी।
हारे हुए सिपाही की तरह बचकाना बयान देकर कांग्रेस ने कुंठा निकाली हैः दीपक प्रकाश
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव व मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम का इतिहास पूरा रांची जानता है। उनका बयान नासमझी का प्रतीक है। उन्होंने एक हारे हुए सिपाही की तरह ऐसा बचकाना बयान देकर अपनी कुंठा निकाली है। संजय सेठ का सामाजिक और राजनीतिक जीवन पवित्र रहा है और इसे देखते हुए भाजपा ने उन्हें रांची लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। राजनीतिक क्षेत्र में संजय सेठ के आचरण का कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अनुकरण करना चाहिए है। संजय सेठ की आदर्श कार्यशैली से भी कांग्रेस प्रवक्ता कुछ सीख ले सकते हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.