City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस ने किसानों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखा: प्रतुल शाहदेव

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने डॉ रामेश्वर उरांव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों को हमेशा सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखा। उनका आर्थिक विकास कभी नहीं चाहा। प्रतुल ने कहा की आज कांग्रेस कृषि कानूनों पर आपत्ति करके भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी को किसानों को बताना चाहिए की आखिर उसने अपने 2019 के चुनाव के मेनिफेस्टो में मंडियों को समाप्त करने की बात और कृषि उत्पाद के अंतर राज्य व्यापार की बात क्यों कही थी?  प्रतुल ने कहा की आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करने के प्रयास में लगी है। कांग्रेस को यह पच नहीं रहा है।

प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव जी का यह कहना बेबुनियाद है कि एमएसपी खत्म हो जाएगा जबकि केंद्र सरकार अनेक बार स्पष्ट कर चुकी है कि ऐसी कोई बात नहीं है। प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस बार-बार एक ही झूठ को बोलकर उसे सत्य साबित करने का प्रयास कर रही है। प्रतुल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष  का यह बयान कि एफसीआई भी खात्मे की ओर है बेबुनियाद है। उन्होंने  कहा कि आज हर एक मुद्दे पर देश के निजी औद्योगिक घराने को कोसने का प्रचलन हो गया है।देश की तरक्की में किसान, मजदूर, मध्यमवर्ग , उद्योग,व्यापार जगत सब का योगदान होता है। इसीलिए किसी एक सेक्टर को चिन्हित करके उसे अपमानित करने की परंपरा समाप्त होनी चाहिए।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.