City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस ने बंधु की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

कांग्रेस ने बंधु की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: कांग्रेस ने झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) महासचिव सह पूर्व शिक्षामंत्री बंधु तिर्की की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि पांच राज्यों में हार से सीख अब तक भाजपा ने नहीं ली है। राज्य पुलिस और सीबीआई का दुरुपयोग किसी से छुपा नहीं है। परिणाम स्वरूप जनता ने तीन राज्यों में बदले की भावना से काम करने वाली सरकारों की छुट्टी कर दी। ठाकुर ने कहा कि चुनाव में पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि से दो दिन पहले पूर्व विधायक नियेल तिर्की की गिरफ्तारी और अब बंधु तिर्की की गिरफ्तारी ने साफ कर दिया है कि भाजपा येन केन प्रकारेण चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। वह जानती है कि कोलेबिरा का उपचुनाव कांग्रेस जीतने जा रही है, तो कांग्रेस के लिए प्रचार करने वाले नेताओं को गिरफ्तार कराने का काम कर रही है। हाल के दिनों में सीबीआई का दुरुपयोग किसी से छुपा नहीं है। यह सीबीआई के दुरुपयोग का जीता जागता नमूना है। राजेश ने कहा कि पहले ही दिन यह स्पष्ट हो गया था कि झापा प्रत्याशी को अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा समर्थन दे रही है। भाजपा के प्रत्याशी बसंत सोरेंग द्वारा पर्चा दाखिल करने के दौरान भाजपा का कोई भी बड़ा चेहरा मौजूद नहीं था, ना तो संगठन के अध्यक्ष थे और ना ही राज्य के मुख्यमंत्री या मंत्री। भाजपा एनोस एक्का द्वारा राज्यसभा चुनाव में दिए गए समर्थन का एहसान इस चुनाव में मेनन एक्का को अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर चुका रही है। नियेल तिर्की एवं बंधु तिर्की की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा आदिवासी विरोधी है और आदिवासी नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसा कर आदिवासी, मूलवासी के हक की लड़ाई को कमजोर करना चाहती है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.