City Post Live
NEWS 24x7

हेराफेरी से लोस चुनाव में हुई कांग्रेस प्रत्याशी की हार : रामेश्वर उरांव

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

हेराफेरी से लोस चुनाव में हुई कांग्रेस प्रत्याशी की हार : रामेश्वर उरांव

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में खूंटी सीट पर कांग्रेस की हार प्रशासन की हेराफेरी के कारण हुई। प्रशासन की हेराफेरी के बाद भी कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा काफी कम मतों के अंतर से चुनाव हारे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार खूंटी पहुंचे डॉ. उरांव गुरुवार को खूंटी क्लब में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने  कहा कि इसबार विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लोकसभा चुनाव के दौरान की खामियों को दूर किया जायेगा। गठबंधन को लेकर अध्यक्ष ने कहा कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे। झामुमो और अन्य  दलों के साथ बातचीत चल रही है। सीटों के बंटवारे के संबंध में उन्होंने कहा कि इसे लेकर बातचीत चल रही है। विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड में कार्यकर्ताओं के बल पर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से लोग नाराज हैं। पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका हर वर्ग के लोग सरकार से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। जनता भाजपा सरकार से निजात पाना चाहती है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर किया जायेगा। सरकार ने जनता से 24 घंटे बिजली का वादा किया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। इस मौके पर सांसद धीरज साहू, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.