City Post Live
NEWS 24x7

झारखंडवासियों का रहनुमा बनने का ढोंग रचती रही है कांग्रेस और झामुमो : भाजपा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंडवासियों का रहनुमा बनने का ढोंग रचती रही है कांग्रेस और झामुमो : भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: कोल्हान प्रमंडलीय भाजपा मीडिया प्रभारी अजय राय ने कहा है कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रदेश की जनता का रहनुमा बनने का ढोंग रचती रही है। दोनों पार्टियां झारखंडवासियों के हितों की अनदेखी करती रही है। राय ने मंगलवार को कहा कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने झारखंडवासियों के सपनों को बेचने का काम किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी खरीद-फरोख्त की राजनीति के तहत झारखंडी जनता के सपनों को चकनाचूर किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो के गठबंधन ने झारखंड को विनाश की ओर धकेल दिया। महज अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए जनहित को कभी तवज्जो नहीं दिया। कांग्रेस ने झामुमो के साथ बेमेल गठबंधन कर जनहित को दरकिनार कर सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का काम किया। वहीं झामुमो राज्य की भोले-भाले आदिवासी समुदाय के लोगों को दिग्भ्रमित कर अपना मतलब साधने में लगी रही। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने पांच साल में 28 लाख ‘सखियों’ को स्वरोजगार उपलब्ध कराकर नारी सशक्तिकरण का रिकार्ड बनाया। 57 लाख परिवारों को आयुष्मान भारत के तहत नि:शुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर स्वस्थ प्रदेश की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विकास की दुहाई देने वाली झामुमो और कांग्रेस प्रदेश की जनता को बताए, अगर इतना विकास किया तो फिर झारखंड की जनता ने क्यों उखाड़ फेंका और आज भी क्यों ये भरोसे के संकट से जूझ रहे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.