City Post Live
NEWS 24x7

समाज सुधार अभियान को लेकर गोपालगंज पहुंचे सीएम, कहा-जीविका दीदियों की भूमिका अहम्

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  एक बार फिर से यात्रा पर निकल चुके है। और इस बार यात्रा समाज सुधार की यात्रा है। हलांकि यात्रा की जगह इसके नाम में परिवर्तन करते हुए समाज सुधार अभियान रखा गया है। जिले के मिंज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से संवाद किया और लोगों को भी संबोधित किया।

दरअसल सूबे में पूर्ण नशामुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह की मुक्ति को लेकर समाज सुधार अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत गोपालगंज पहुंचे नीतीश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बीच अधिकारियों व नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र मोमेंट व बुके देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई जीविका समूह को करोड़ों रुपये का चेक दिया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी का अभियान उनका जारी रहेगा और जीविका दीदियों की भूमिका इस अभियान में काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि महिलाओं की मांग पर ही शराबबंदी किया था। ‘शराबबंदी के बावजूद कुछ लोग गड़बड़ कर रहे हैं, लेकिन उन लोगों के खिलाफ महिलाएं हीं संगठित होकर आवाज बुलंद कर सकती है।

गोपालगंज से नवाब अहमद की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.