City Post Live
NEWS 24x7

स्व० नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 16वीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के टेलर रोड स्थित आवास जाकर उनके पिता पूर्व विधायक स्व० नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी की 16वीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व० नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमिक्रोन की जांच के लिए सैंपल यहां से दिल्ली भेजा जाता है और वहां से इसकी जांच कर रिपोर्ट आती है। अभी इस संबंध में एक मामला सामने आया है।

जांच की व्यवस्था यहीं करने को लेकर आज अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे ताकि जल्द से जल्द जांच की रिपोर्ट आ सके। कोरोना का तीसरा दौर शुरु हुआ है। हमलोगों को इसको लेकर सजग रहना है। सारी तैयारियां की गई हैं। कोरोना के मामले काफी कम थे, 10 दिन पहले 50 से नीचे मामले थे। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, खासकर पटना और गया में बाहर से आनेवाले लोगों और उनके संपर्क में आने के कारण कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। हमलोग लगातार जांच की संख्या बढ़ा रहे हैं।

समाज सुधार अभियान पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हमारे पुराने साथी नवीन जी का निधन हो गया था। 2005 में काम संभालने के एक माह बाद उनकी तबीयत खराब हुई और वे चले गए। यह हमलोगों के लिए काफी दुखद रहा। आज के दिन हमलोग हर बार उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। इसी सिलसिले में आज भी यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियान का बहुत बड़ा इंपैक्ट है।

इसमें कितने लोग शामिल हो रहे हैं। कौन क्या बोलता है, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। लोगों को नशा मुक्ति तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा अन्मूलन को लेकर जागरुक कर रहे हैं। समाज में प्रेम और सौहार्द्र का वातावरण रहे। हमलोगों ने समाज के उत्थान के लिए काफी काम किया है। महिलाओं के उत्थान के लिए भी काम किया है। हमलोग जो अभियान चला रहे हैं उसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी रहते हैं। हमलोग अलग से बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करते हैं।

जो अभियान चल रहा है उसका लोगों के बीच क्या प्रभाव है, हमारा मीडिया के लोगों से आग्रह है कि इसका आकलन कीजिए। कोई कुछ बोलता है, हम उसका नोटिस नहीं लेते हैं। बच्चों के ऑनलाईन क्लास शुरु होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग इसका आकलन करेंगे। अभी हमलोगों के यहां इतनी खराब स्थिति नहीं है। जल्द ही इसका आकलन कर निर्णय करेंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.