City Post Live
NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को बोकारो में रैली को करेंगे संबोधित

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को बोकारो में रैली को करेंगे संबोधित

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड दौरे के क्रम में  22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से विशेष विमान से बोकारो आएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि बघेल बोकारो पहुंचने के बाद पूर्वाह्न 11.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बोकारो से जामताड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्वाह्न 11.50 बजे जामताड़ा पहुंचेंगे, जहां झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित जन-आक्रोश रैली में हिस्सा लेंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि बघेल एक बजे जामताड़ा से बोकारो एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा बोकारो एयरपोर्ट से अपराह्न 01.30 बजे विशेष विमान से कानपुर रवाना होंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.