City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री ने वशिष्ठ नारायण सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मुख्यमंत्री ने वशिष्ठ नारायण सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

सिटी पोस्ट लाइव : पटना  के रवींद्र भवन में जदयू की राज्य परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए. सर्वसम्मति से इस बैठक में वशिष्ठ नारायण सिंह को जदयू का प्रदेश अध्यक्ष पुनः निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि मैं सबसे पहले वशिष्ठ नारायण सिंह को बधाई देता हूं कि उन्होंने फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। मैं विशेषतौर से अपनी पार्टी के नेता रामचन्द्र प्रसाद सिंह को बधाई देता हूं कि एक-एक कार्यकर्ता के साथ वे संपर्क रखते हैं और सभी प्रकोष्ठ को एक्टिव रखते हैं। हमने लोगों की सेवा की है।

25 साल से हमलोग निरंतर काम कर रहे हैं। हमने कभी भी मन में भ्रम नहीं रखा। कुछ लोगों की आदत है कि वे अपनी पब्लिसिटी के लिये काम करते हैं। हम और हमारी पार्टी के लोग कभी पब्लिसिटी के लिये काम नहीं करते। हमारे खिलाफ बयान देकर लोग पब्लिसिटी हासिल कर रहे हैं। हमारा तो धर्म बिहार के लोगों की सेवा करना है लेकिन कभी कभी बयानबाजी पढ़कर हमे हंसी आती है। केवल आधारहीन बातों पर चर्चा होती है। ऐसे लोग मेरे खिलाफ बयान देते रहें मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। 2010 के विधानसभा चुनाव में 206 सीटें मिली थीं, इतनी सीटें क्या किसी को आयीं थीं कभी? इस बार भी हम 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे। लोग बिहार में हो रहे कामों को नहीं भूलेंगे।

हमने जो कुछ भी हासिल किया है काम करके हासिल किया है जुबान चलाकर नहीं। हमने लोगों के लिये काम किया है बिहार के लोग जुबान नहीं चलाते हैं, बल्कि अपना वोट देकर सब फैसला करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश स्तर का चुनाव सम्पन्न हो गया है। अक्टूबर महीने में राष्ट्रीय स्तर का चुनाव होगा। सिद्धांत और कार्यक्रम पर हम प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाते हैं। इस बार फिर प्रशिक्षण का काम करना चाहिये। 300 से 400 लोगों को प्रशिक्षक बनाकर ट्रेनिंग देंगे, जो जिले में प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षकों के साथ विमर्श का आयोजन किया जायेगा।

15 जनवरी के बाद से फरवरी के मध्य तक हर विधान सभा क्षेत्र में पार्टी सम्मेलन करेंगे। श्री आर0सी0पी0 सिंह ने जो कहा उसे नवम्बर तक पूरा कर लीजिये। गठबंधन में सब ठीक है। हमने अपने पार्टी के प्रवक्ताओं को कहा है कि केवल अपनी बात रखिए। दूसरों के बारे में प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। क्राईम, करप्शन और कम्यूनिलिज्म से हमारा कोई समझौता नहीं होगा। लोहिया, जेपी, गांधी और अंबेडकर साहब के विचारों पर आगे बढ़ते रहेंगे। सात निश्चय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 02 अक्टूबर 2019 से जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जाएगा। ताकि पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल है हरियाली है तभी जीवन है चाहे पशु-पक्षी हो या मनुष्य। हम 2 अक्टूबर से एक-एक पंचायत में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की जाएगी। आप सब प्रेम भाईचारा और सद्भावना के साथ मिलजुलकर काम कीजिए।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.