City Post Live
NEWS 24x7

चिदंबरम की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, कांग्रेस फैला रही है भ्रम : गिरिराज सिंह

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

चिदंबरम की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, कांग्रेस फैला रही है भ्रम : गिरिराज सिंह

सिटी पोस्ट लाइव : बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला साथ ही पाकिस्तान पर भी हमला बोला है। गिरिराज सिंह पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पर भम्र फैलाने का आरोप लगाया है।  सिंह ने कहा कि चिदंबरम की गिरफ्तारी बदले की कार्रवाई नहीं है। जब मुख्यमंत्री रहते  नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर सीबीआई ने कार्रवाई की थी वह राजनीतिक कार्रवाई थी लेकिन इस बार भ्रष्टाचार पर कार्रवाई हैं दोनों को जोड़कर भ्रम फैलाना गलत है। अपराधी अपराधी होता है चाहे वह आर्थिक अपराधी ही क्यों नहीं हो। हाई कोर्ट के कहने के बावजूद पी चिदंबरम सामने नहीं आए और भागते रहे उन्हें सामने आकर सफाई देनी चाहिए थी लेकिन वह भागते रहे जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया। कांग्रेस बदले की कार्रवाई की बात कह भ्रम फैला रही है जो गलत है।

सोनिया गांधी द्वारा मोदी को डराने के आरोप  पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार डराने का काम नही कर रही है। मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। मोदी के कारण पाकिस्तान डर रही है जबकि कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान आतंकवाद भेजता था। सोनिया गांधी यह मत भुले कि शायरा बनो केस में राजीव गांधी ने वोट के कारण घुटना टेक दिया था वह मोदी की तुलना राजीव गांधी से ना करें। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाक के अलग-थलग के सवाल पर कहा कि मोदी सरकार के डिप्लोमासी है कि पाक आज दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। अस्काई चीन और पीओके भी हमारा है जय कश्मीर जय भारत अब की बार उस पार का नारा भी गिरिराज सिंह ने दिया। साधु संतों के द्वारा मंदिर बनवाने की बात पर कहा कि मोदी सरकार के कारण ही कोर्ट राम मंदिर पर रोजाना सुनवाई कर रही है भाजपा के एजेंडे में राम मंदिर है वह पूरा होगा।

बेगूसराय से सुमित कुमार की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.