City Post Live
NEWS 24x7

दो दिन में सीईओ की हो गिरफ्तारी, नहीं तो कैंटोनमेंट ऑफिस जड़ दिया जाएगा ताला : झामुमो

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ सपन कुमार के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) ने जंग छेड़ दी है। शनिवार को जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर रविवार को पार्टी नेताओं ने आपात बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से सीईओ के गिरफ्तारी दो दिन के अंदर करने की मांग जिला प्रशासन से की गई। साथ ही यह कहा गया कि अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो छावनी परिषद कार्यालय में ताला जड़ दिया जाएगा। विनोद किस्कू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन जिला सचिव विनोद कुमार महतो ने किया।
पार्टी नेताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू के साथ दुर्व्यवहार, जातिसूचक गाली गलौज जैसी बातें बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला सचिव  ने कहा कि अगर प्रशासन इस पूरे मामले को जांच के डस्टबिन में डाल कर गिरफ्तारी नहीं करता है, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस आंदोलन के पहले चरण में ही छावनी परिषद कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी जिले के अधिकारियों की होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छावनी परिषद में अधिकारियों के हिटलर शाही की वजह से जनता त्रस्त है। सपन कुमार का नाम भी ऐसे ही हिटलर अधिकारियों की सूची में शामिल है। बैठक में मुख्य रुप से केन्द्रीय सदस्य भुन्नु महतो, महेश ठाकुर,  बालेश्वर महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.