City Post Live
NEWS 24x7

ब्राह्मणों का ज्ञान नहीं ख़रीदा जा सकता वे स्वाभाव से ज्ञानी होते हैं- सुरजेवाला

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : भाजपा पर धर्म की राजनीति का आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर खुद भी जाति कार्ड खेल दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने 3 सितंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में चल रहे ब्राह्मण सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि ब्राह्मणों का ज्ञान नहीं ख़रीदा जा सकता वे स्वाभाव से ज्ञानी होते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि पैसा कभी ब्राह्मण का ज्ञान नहीं खरीद सका,स्वाभाविक ज्ञान हमेशा ब्राह्मणों के पास रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो हम ब्राह्मणों को आरक्षण दिलाने के साथ-साथ ब्राह्मणों के विकास हेतुं ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करेंगे और इस बोर्ड का चेयरमैन भी ब्राह्मण समाज का ही होगा।इस के साथ ही बोर्ड का चेयरमैन भी ब्राह्मण समाज ही होगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि राहुल शिव भक्त हैं और बीजेपी राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा में बाधा डालने की कोशिश कर रही है।हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ब्रह्मसरोवर तट पर चल रहा था ये ब्राह्मण सम्मेलन। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ब्रह्मसरोवर तट पर चल रहा था ये ब्राह्मण सम्मेलन।

इससे पहले सुरजेवाला गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान कहा था कि राहुल गांधी जी सिर्फ हिंदू नहीं हैं, बल्कि वह जनेऊधारी हिंदू हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ब्रह्मसरोवर तट पर चल रहा था ये ब्राह्मण सम्मेलन। इससे पहले सुरजेवाला गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान कहा था कि राहुल गांधी जी सिर्फ हिंदू नहीं हैं, बल्कि वह जनेऊधारी हिंदू हैं। रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई सबूतों के साथ सफाई दिया था । उन्होंने कांग्रेस राहुल गांधी की तीन तस्वीरें भी जारी किया था। पहली तस्वीर में वह अपने पिता राजीव गांधी के अंतिम संस्कार के दौरान अस्थियां इकट्ठा कर रहे थे, वहीं दूसरी तस्वीर में राहुल जनेऊ पहने नजर आ रहे हैं। जबकि एक तस्वीर में राहुल अपनी बहन प्रियंका के साथ हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.