City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा की कार्यशैली से युवा परेशान : सुबोधकांत सहाय

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा की कार्यशैली से युवा परेशान : सुबोधकांत सहाय

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड के युवा साथी भाजपा की कार्यशैली से परेशान हो चुके हैं। भाजपा भोले-भाले राज्य के युवाओं को लंबे समय तक झूठ बोलकर गुमराह नहीं कर सकती है। भाजपा की सरकार तानाशाह हो चुकी है। सहाय रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा नेता राकेश सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बोल रहे थे। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा। सुबोधकांत सहाय ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नये कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का झंडा, पट्टा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि झूठा आंकड़ा पेश कर भाजपा जनता के बीच झूठे विकास की उपलब्धि गिना रही है। गरीब, मजदूर, किसान, युवा सभी लोगों को मालूम हो चुका है कि भाजपा की सरकार में किसी का भला नहीं हो सकता। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आम जनता भाजपानीत सरकार में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार झेल रही है। झारखंड जैसे प्रांत की पहचान भाजपा के राज में भूख से मरता इंसान, कर्ज के बोझ तले आत्महत्या करता किसान, रोजगार के लिए पलायन करता नौजवान, मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसते इंसान के रूप में हो गई है। उन्होंने कहा कि गरीब जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग भाजपा सरकार द्वारा अपनी पार्टी के प्रचार एवं अपने चेहरे को चमकाने के लिए किया जा रहा है। मिलन समारोह में राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा सिर्फ और सिर्फ लोगों को धर्म और मजहब के आधार पर झूठ के सहारे बांटने का काम किया जा रहा है। सिर्फ कांग्रेस की विचारधारा ही देश को आगे लेकर चल सकती है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में अरविंद कुमार, विरेन्द्र खलखो, दुगा शर्मा, जय प्रकाश भारती, हिमांशू कुमार, मो. हसन, मयंक कुमार शर्मा, अफताब खान, सलमान खान, मोन्टी कुमार, धनंजय कुमार, सुभव शर्मा, वरूम शर्मा, सुधांशु कुमार, मंडल, दीपक कुमार, सोनू, प्रशांत सिंह, शदाब आलम, मोहम्मद, मो जावेद, शहजादा, विजय कुमार, मनीष कुमार, सौरव ओझा, रवी रंजन आदि शामिल हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.