City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि विपक्ष का नेतृत्व दिगभ्रमित

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि विपक्ष का नेतृत्व दिगभ्रमित

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपाके राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि विपक्ष का नेतृत्व दिगभ्रमित है। हम झारखंड में गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतेंगे। पार्टी में उसी के अनुरूप काम हो रहा है। सिंह शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के दौरान झारखंड में 25 लाख नये सदस्य बनाना है। इस दौरान कोर कमेटी के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में जायेंगे और प्रवास करेंगे। साथ ही सदस्यता विस्तारक के रूप में काम करेंगे। सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड के दो दिवसीय प्रवास के क्रम में शनिवार को रांची पहुंचे हैं। उन्होंने प्रदेश की कोर कमिटी के सभी सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक लगभग दो घंटे से ज्यादा चली। बैठक में राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में नौ जून को हुई बैठक में जो निर्देश दिये गये थे, उसका कितना पालन हुआ। इसकी समीक्षा की गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कमिटी ने जो रिपोर्ट रखी है, वह काफी संतोषजनक है। झारखंड में उस दिशा में काम अच्छा चल रहा है। बूथ और सदस्यता अभियान कहां तक पहुंचा, इस पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में राज्य की 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। इस पर भी चर्चा हुई। प्रदेश में उत्साहपूर्ण माहौल है। सिंह ने कहा कि विपक्ष का मनोबल गिरा और टूटा हुआ है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगे की योजना पर कई निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और सदस्यता प्रमुख के साथ जेपी नड्डा की बैठक हुई। प्रदेश में सदस्यता अभियान का काम कैसे आगे बढ़े, इस पर मार्गदर्शन किया। बैठक में नड्डा ने कहा कि आप इस बात से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हम ऐसी पार्टी में हैं, जिसे लगातार सफलता मिल रही है। दूसरे दल में नेतृत्व दिग्भ्रमित है। भाजपा विचारधारा पर चलती है। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी छोड़कर लोग भाजपा में आ रहे हैं। यह साबित करता है कि पार्टी की विचारधारा को लोगों ने स्वीकारा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं, महिलाओं सहित समाज के अन्य वर्गों के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा गरीबों की पार्टी है। सिंह ने बताया कि नड्डा ने केंद्र और राज्य सरकार के उपलब्धियों की भी चर्चा की। उन्होंने रघुवर सरकार के कामकाज की सराहना की है। कहा, रघुवर सरकार हर पहलू पर सफलता हासिल कर रही है। पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाने के लिए कार्यकर्ता मेहनत करें। पार्टी का जनाधार बढ़ायें। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जायें। विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक का लक्ष्य प्राप्त करेंगे। विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना ही रिकार्ड तोड़ेगी। प्रेसवार्ता में चतरा सांसद सुनील सिंह, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.