City Post Live
NEWS 24x7

योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना ही भाजपा की पहचान : सुनील सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि के पुत्र सौरभ कुमार सहित कई भाजपा में शामिल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना ही भाजपा की पहचान : सुनील सिंह
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि के पुत्र सौरभ कुमार सहित कई लोग बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा सांसद व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत किया। बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आमजनों को सीधा लाभ पहुंचाने वाली केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं और उसका धरातलीय क्रियान्वयन ही हमारी पहचान है। हमारे पास नेता भी हैं, नीति भी है, नीयत भी है, कार्यकर्ता भी हैं और कार्यक्रम भी। सोच भी है और समर्पण भी और यह अदभुत समायोजन अन्य किसी दलों के पास नहीं है। सांसद सिंह ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की राजनीतिक संस्कृति को बदलते हुए परिवारवाद की जड़ों को कुंद कर डाला। इससे भ्रष्टाचार जैसी गंभीर बीमारी से देश को छुटकारा मिल पायी है। आज डीबीटी के माध्यम से सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ सीधा आमजनों तक पहुंच रहा है। देश और राज्य के लिए हुए हमारे इन्हीं समर्पित प्रयासों के कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। विभिन्न पार्टियों और सामाजिक संगठनों से भाजपा में आए नेताओं का स्वागत करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा आज हर गांव, हर घर, हर दिल तक पहुंच चुकी है। क्योंकि भाजपा ही विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसका हर कार्यक्रम भारत माता की जय के उदघोष के साथ होता है और भारत माता की जय बोलने का मतलब 130 करोड़ लोगों का नमन करना होता है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा देश और राज्य के हित के सवाल पर कभी समझौता नहीं करती।मिलन समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कुशवाहा महासभा के उपाध्यक्ष प्रताप कुशवाहा ने कहा कि उनके लिए यह काफी सौभाग्य का क्षण है। रघुवर सरकार राज्य में सुशासन देने का काम कर रही है और फिर से रघुवर सरकार आए इसके लिए हम सभी लोग हर गांव में हर-हर मोदी और घर-घर रघुवर के नारे के साथ जाएंगे। बुधवार को सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद नागमणि के पुत्र सौरभ कुमार, गजेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, अश्विनी तिवारी, पवन ताम्रकार, अनिल महतो, राकेश महतो, सुधा जायसवाल, जय कुशवाहा, केके तिवारी, आकाश कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू भी उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.