City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा की जयंती व राज्य स्थापना दिवस मनाया

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा की जयंती व राज्य स्थापना दिवस मनाया

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भगवान बिरसा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा एवं अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश तथा अन्य भाजपा पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पुष्पसुमन अर्पित करते हुए प्रकाश ने कहा कि साहस और पराक्रम की स्याही से पुरुषार्थ के पृष्ठों पर शौर्य का इतिहास रचनेवाला एक महान स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने किसानों का शोषण करनेवाले जमींदारों के खिलाफ लड़ाइयां लड़ी एवं अंग्रेजों, राजस्व-व्यवस्था और जल, जंगल और जमीन के लिए आवाज बुलंद की। ऐसे भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू (खूंटी जिला) में हुआ. जिनके जीवनवृत ने झारखंड की भूमि को एक नई पहचान दी। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में वह स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ सामाजिक नेतृत्वकर्ता बनकर उभरे और अंग्रेजों के साथ लड़ाई करने के साथ-साथ सामाजिक चेतना भी जागृत की। इस मौके पर झारखंड निर्माण की पृष्ठभूमि लिखने वाले अटल जी को याद करते हुए प्रकाश ने कहा कि वे छोटे राज्यों के पक्षधर थे। उन्होंने अलग झारखंड राज्य का पांच दशक पुराना सपना साकार किया। अटल जी के सपनों की धरती झारखंड को मोदी जी ने पिछले पाँच वर्षों में सँवारने का काम किया है। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, सतीश सिन्हा, पंकज पाण्डेय आदि शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.