City Post Live
NEWS 24x7

संथाल की 18 में से 15 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : प्रतुल शाहदेव

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

संथाल की 18 में से 15 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : प्रतुल शाहदेव

सिटी पोस्ट लाइव,  रांची: भाजपा संथाल में पार्टी की ओर से तय किये गये 15 प्लस सीटों का लक्ष्य प्राप्त करेगी और संथाल पगरना से इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का सफाया हो जायेगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की जन आशीर्वाद यात्रा को संथाल परगना में रिकॉर्ड जनसमर्थन मिल रहा है। राज्य बनने के बाद अभी तक किसी भी नेता को पूरे राज्य में इतना बड़ा जन समर्थन नहीं मिला है। यह सब इंगित करता है कि संथाल परगना से इस बार झामुमो का सफाया हो जाएगा और भाजपा स्वयं निर्धारित 15 प्लस सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। शाहदेव ने कहा कि झामुमो के तथाकथित गढ़ शिकारीपाड़ा और बरहेट जैसे क्षेत्रों में हजारों की संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनसे संवाद किया। इसमें अल्पसंख्यक समाज का भी बड़ा हिस्सा था। यह स्पष्ट करता है कि इस बार विकास के मुद्दे पर भाजपा सरकार के साथ संथाल भी खड़ा है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की स्थानीय नीति को संविधान सम्मत और कानून सम्मत बताया है। भाजपा इसका पुरजोर स्वागत करती है। झामुमो को युवाओं से और राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने पिछले पांच वर्षों तक लगातार स्थानीय नीति का विरोध किया था और इसे गैर संवैधानिक बताया था।उन्होंने खूंटी में हुई घटना की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसी सूचना आयी है कि कुछ लोग प्रतिबंधित मांस बेच रहे थे। उसके बाद भीड़ ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को भीड़ की चंगुल से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान केरम बारला की मौत हो गई, जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद डीआईजी और ग्रामीण एसपी रात से ही उस गांव में रहकर मॉनिटरिंग कर रहे है। कुछ लोगों को इस सिलसिले में पकडा भी गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की होती, तो तीनों लोगों की जान जाने का खतरा था। इसलिए इस घटना में पुलिस की भूमिका पर प्रश्न उठाना उचित नहीं है। शाहदेव ने कहा कि रघुवर सरकार में ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाता है। रामगढ़ और लातेहार की घटनाओं में अभियुक्तों के ऊपर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आजीवन कारावास की सजा दिलाने का कार्य सरकार कर चुकी है। इस घटना के भी दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.