City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में भाजपा अपने दम पर बनायेगी सरकार : महेश पोद्दार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड में भाजपा अपने दम पर बनायेगी सरकार : महेश पोद्दार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि झारखंड में पार्टी पूरी मजबूती के साथ और अपने दम पर सरकार बनायेगी। भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में हर क्षेत्र में काम किया है। सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंची हैं। पोद्दार शुक्रवार को अरगोड़ा स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य की गर्वनेंस व्यवस्था में सुधार आया है। शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड का बेहतर परफॉर्मेंस रहा है। आज स्कूलों में बिजली, पंखा, डेस्क, पानी की व्यवस्था की गयी है। ताकि विद्यार्थियों को पढ़ने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि में खुशहाली आयी है। आने वाले समय में इसके और बेहतर परिणाम दिखेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी सिर्फ खेती से नहीं हो सकती, बल्कि मछली पालन, बकरी पालन सहित अन्य के जरिये होगी। इसलिए किसानों को इजराइल भेजा गया। ताकि कम पानी में कैसे बेहतर खेती हो सके, इसका गुण वह जान सकें। भाजपा सरकार ही किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार रूपये दे रही है। ताकि किसानों की आय दोगुनी करने में मदद हो सके। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में हम एक पायदान नीचे आये हैं लेकिन वेल्फेयर में आगे आये हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च हो रहा है। हम पर्यटन के क्षेत्र में सुधार कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष उषा पाण्डेय, अजय राय, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.