City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड चुनाव में जीत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा : प्रदीप वर्मा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड चुनाव में जीत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा: प्रदीप वर्मा
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने बुधवार को कहा कि इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। हर जगह कमल ही खिलेगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी, इसमें किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है। वर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। पार्टी ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि इस बार भी जनता का साथ मिलेगा और राज्य में फिर बहुमत की सरकार बनेगी। झारखंड में भाजपा इस बार 65 पार का आंकड़ा हासिल करेगी। राज्य में विकास और सुशासन हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपने काम और नीतियों के दम पर पार्टी झारखंड में जीत दर्ज करेगी। पार्टी सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर काम करती है। प्रदेश उपाध्यक्ष वर्मा ने दावा करते हुये कहा कि इन पांच वर्ष में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। आदिवासी संस्कृति, भाषा के संरक्षण को लेकर कई कार्य हुए हैं। राज्य के आंदोलनकारी उपेक्षित थे, जिन्हें वर्तमान सरकार ने सम्मान देने का काम किया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने पिछले पांच वर्षों में केवल विकास देखा है। समाज के कमजोर तबके के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.