City Post Live
NEWS 24x7

जनाकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा भाजपा का संकल्प पत्र : बी डी राम

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

जनाकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा भाजपा का संकल्प पत्र : बी डी राम

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन सह सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा है कि   2019 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर  पार्टी नया झारखंड अभियान की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर चलने वाले इस अभियान का प्रारंभ पार्टी इस विश्वास के साथ कर रही है कि यह झारखंड राज्य के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा सहकारी प्रयास सिद्ध होगा। यह अभियान अगले 5 साल के एजेंडा को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों एवं सुझावों को एकत्रित करने का प्रयास है तथा प्रत्येक झारखंडवासी को नए झारखंड के निर्माण में शामिल करने का एक अभियान है। वे आज रांची में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बीडी राम ने कहा कि  इस अभियान के माध्यम से पार्टी का प्रयास रहेगा कि प्रदेश की 3.19 करोड़ जनता से सुझाव के माध्यम से सीधे तौर पर जुड़े क्योंकि यही सुझाव 2019 के विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र का आधार होंगे। जनता के सुझावों का वास्तविक प्रतिबिम्ब बनने के लिए यह अभियान अनेक माध्यमों से जनता के बीच पहुँचने का प्रयास करेगा ताकि प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को अपने सुझाव साझा करने का अवसर मिले। उन्होंने बताया कि लोग अपने सुझावों को नया झारखंड अभियान के अंतर्गत अपने सुविधानुसार विभिन्न चैनलों के माध्यम से पार्टी को भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि नया झारखंड पेटी- प्रदेश भर में मंडल स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर पेटी रखी जाएगी जहाँ लोग अपने सुझाव एक सुझाव पत्र के माध्यम से दे सकते हैं। इसके अलावा मिस्ड कॉल नंबर- लोग 6357171717 नंबर पर मिस्ड कॉल करके अपने सुझाव रिकार्ड कर सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया- लोग अपने सुझाव फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर हैशटैग के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा कमल दूत- पूरे प्रदेश में पंचायत स्तर पर चल रहे कमल दूत के माध्यम से भी नया झारखंड अभियान की जागरूकता पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त चैनलों के अलावा भाजपा घोषणापत्र समिति के सदस्य प्रदेश में विभिन्न आयोजनों के माध्यम जैसे अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों के साथ परामर्श, क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों एवं समुहों के साथ संपर्क आदि से लोगों के साथ जुड़ेंगे। इस मौके पर समिति के सदस्य  जे बी तुबिद, अयोध्या नाथ मिश्र, दीनदयाल वर्णवाल भी मौजूद रहे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.