City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कमल कलश के माध्यम से घर घर पहुंचे : धर्मपाल सिंह

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कमल कलश के माध्यम से घर घर पहुंचे : धर्मपाल सिंह

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में रघुवर सरकार का प्रयास सराहनीय है सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से कहा कि वह कमल कलश के माध्यम से घर-घर पहुंचें। सिंह गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने उज्जवला योजनाएक रुपए में रजिस्ट्री योजनासुकन्या समृद्धि योजनाविधवा पेंशनसखी मंडल के माध्यम से स्वरोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध करनामहिला किसानों को इजरायल भेजकर कर प्रशिक्षण दिलाना जैसे अनेक कार्य किए हैं। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारतस्टार्टअप इंडियामुद्रा  योजना के माध्यम से भी लाखों महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। सिंह ने कहा कि हमें इन उपलब्धियों को लेकर घर-घर जाने की जरूरत है। उन्होंने कमल कलश अभियान के लिए बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि मोर्चा कमल सखी सम्मान के बाद अब प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में  11 से 20 अक्टूबर तक महिला मोर्चा कमल कलश यात्रा निकाल कर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करेगी। बैठक में मोर्चा  की उपाध्यक्ष प्रिया सिंह पटेलविभिन्न मोर्चों के समन्वयक विनय चौबेअर्चना सिंहबबीता झासोनी हेंब्रममंजू लतारूपा सिंहरेणु सिंहमीणा देवीसंजीदा खातून सहित मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.