City Post Live
NEWS 24x7

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा-बिहार खुद बीमारू राज्य की लिस्ट से निकल सकता

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बेगूसराय में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बिहार में जदयू के द्वारा विशेष राज्य की दर्जा की मांग को लेकर बड़ी बात कही है। राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि बिहार कुछ काम कर खुद बीमारू राज्य से निकल सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जदयू में कोई विवाद नहीं है यह जदयू की मांग है लोकतंत्र में अलग अलग पार्टी की विकास की अलग अलग दृष्टि होती है। जदयू एनडीए का हिस्सा है लेकिन बिहार के पास पर्यटन की असीम संभावना है।

बोधगया, राजगीर वैशाली पर्यटन को बढ़ावा देने से और कृषि उद्योग विकसित कर, कटाव और दियारा की समस्या दूर करने से बिहार बीमारू राज्य से निकल कर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है। जरूरत है संभावना के प्रतिभा को तलाशने की इससे अधिक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही राकेश सिन्हा ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कहा कि पहले चरण में भाजपा को अधिक मत मिला है दूसरे चरण में भी मिलेगा।

मोदी और योगी की लोकप्रियता की वजह से पहले से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश में जीतेगी। सबको मालूम है विपक्षी हारी हुई लड़ाई लड़ रही है आज विपक्ष उत्तर प्रदेश में विकास की चर्चा के बदले अलग तरह की चर्चा कर रही है। मोदी और योगी जी के राज में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में जहां व्यापक सुधार हुआ है वही उद्योग धंधे लग रहे हैं इस वजह से वह भाजपा बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी।

बेगूसराय से सुमित कुमार की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.