City Post Live
NEWS 24x7

नहीं रहीं अनंत सिंह की बड़ी बहन गायत्री देवी, दिल्ली के अस्पताल में हुआ निधन

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

नहीं रहीं अनंत सिंह की बड़ी बहन गायत्री देवी, दिल्ली के अस्पताल में हुआ निधन

सिटी पोस्ट लाइवः अनंत सिंह की बड़ी बहन गायत्री देवी का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार चल रही थी और दिल्ली के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह अपनी बहन को देखने दिल्ली भी गये थे और कई दिनों तक अस्पताल में जाकर अपनी बहन की तबियत का हालचाल जाना था। कहा जाता है कि अनंत सिंह की तीन बहनो में सबसे बड़ी बहन गायत्री देवी उर्फ गातो दीदी का आज दिल्ली में निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार अनंत सिंह के मां-पिता की मौत के बाद उन्हें मातृत्व तुल्य प्यार देने वाली उनकी बड़ी बहन गायत्री देवी बीते दिसम्बर माह से ही दिल्ली के एम्स में इलाजरत थीं।

उनकी नाजुक हालत को देख बुधवार की रात ही एम्स के चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था। इसके बाद परिजन आज उन्हें कोमा की स्थिति में ही लेकर पटना के जगमालबीघा गांव के लिए चले थे पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।गौरतलब है कि अपनी बहन को देखने और उनकी सेवा के लिए विधायक खुद कई बार दिल्ली जा चुके हैं और एम्स जाकर उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाते रहे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.