City Post Live
NEWS 24x7

विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गयी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों ने राज्य में अभियान भी शुरू कर दिया है लेकिन विधानसभा चुनाव की तैयारी में सबसे सक्रिय भाजपा है। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल युनाईटेड (जदयू) आदि शामिल हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियां राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। इधर भाजपा राज्य की कुल 81 विधानसभा सीट में से 65 प्लस के लक्ष्य को लेकर कार्यक्रम का आयोजन कर रही है जबकि प्रमुख विपक्षी दल झामुमो बदलाव रैली अवं आम सभा का आयोजन कर रही हैइस संबंध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से घर घर रघुवर अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान पार्टी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई योजनाएं चलायी है जिसका लाभ जनता को मिल रहा हैझामुमो महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड का विकास करने में असफल रही है सरकार गरीब आदिवासियों की जमीन लूटकर उद्योगपतियों को दे रही है सरकार के प्रति जनता में काफी आक्रोश है उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है जनता ने इस बार झामुमो की सरकार बनाने का मन बनाया है पाण्डेय ने कहा कि पार्टी की ओर से राज्य के सभी जिलों में बदलाव रैली अवंआम सभा का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान पार्टी जनता को सरकार की नाकामियों से वाकिफ करा रही हैझाविमो मीडिया प्रभारी तौहिद आलम ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लकर आये दिन पार्टी की बैठक हो रही है बैठक में सभी जिलाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि जनता विकल्प की तलाश में है झाविमो जनता के लिए एक अच्छा विकल्प है उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैजदयू महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है गत दिनों रांची में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री अवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शामिल हुए थे उन्होंने कहा कि जदयू राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लडने की तैयारी कर रही है

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.