City Post Live
NEWS 24x7

अखिलेश सिंह पर टिकट बेचने का आरोप लगाकर सदाकत आश्रम में कांग्रेसियों ने किया हंगामा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

अखिलेश सिंह पर टिकट बेचने का आरोप लगाकर सदाकत आश्रम में कांग्रेसियों ने किया हंगामा

सिटी पोस्ट लाइवः बिहार कांग्रेस के दफ्तर यानि सदाकत आश्रम से एक बार फिर हंगामे की खबर आ रही है। पिछली बार कांग्रेसी नेता निखिल कुमार के समर्थकों ने यहां हंगामा किया था और निखिल कुमार के टिकट काटे जाने पर जमकर बवाल काटा था। आज हंगामा कर रहे कांग्रेसियों के निशाने पर आए हैं बिहार कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह। बेटे आकाश को रालोसपा का टिकट दिलाने के बाद कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह अपनी ही पार्टी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं।

पूर्वी चंपारण से अखिलेश सिंह के बेटे आकाश को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद कांग्रेस के ऐसे नेता खासे नाराज हैं जिनका टिकट पार्टी ने काट दिया। नाराज कांग्रेसियों ने प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा किया है। हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व सांसद निखिल कुमार के समर्थक बताए जा रहे हैं। निखिल कुमार अपनी पुरानी सीट औरंगाबाद से टिकट के दावेदार थे लेकिन सीट शेयरिंग में औरंगाबाद रालोसपा के खाते में चली गई थी।

निखिल कुमार के समर्थकों का आरोप है कि प्रदेश चुनाव अभियान समिति की जिम्मेदारी संभाल रहे अखिलेश सिंह ने जान बूझकर उन सीटों को सहयोगी दलों के पाले में डलवा दीं जिनपर कांग्रेस मजबूत रही है। हंगामा कर रहे कांग्रेसियों का कहना है कि अखिलेश सिंह ने आने बेटे को टिकट दिलाने के लिए पार्टी का बेड़ागर्क कर दिया। उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है। मदन मोहन झा ने अखिलेश सिंह के बेटे आकाश को उम्मीदवार बनाया जाना रालोसपा से जुड़ा मसला बताया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.