City Post Live
NEWS 24x7

एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों को वहीं भेज दिया जाना चाहिएः वीके सिंह

सिंह का कांग्रेस से सवाल : राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी या आतंकी हमला 

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों को वहीं भेज दिया जाना चाहिएः वीके सिंह

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने और पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना बताने वाले कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कड़ी आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अगर मारे गये आंतकियों के आंकड़े और सबूत चाहिए तो उन्हें वहीं भेज दिया जाना चाहिए। जनरल सिंह मंगलवार को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेसी नेता से पूछा है कि राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी या आतंकी हमला? उन्होंने सबूत मांगे जाने और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे जाने के बयान पर कहा कि भाजपा अध्यक्ष का यह कथन एक अनुमान पर था। अगर विपक्ष को सही आंकड़े चाहिए तो उन्हें तभी मिल सकता है जब वे खुद वहां पर होंगे। एक सवाल के जवाब में जनरल सिंह ने कहा कि फौज पर किसी भी कार्रवाई का कोई प्रमाण नहीं होता है। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद भी देश के सैनिकों ने कई लड़ाइयां लड़ी है लेकिन आजतक इतनी राजनीति नहीं हुई, जितनी इसबार विपक्ष कर रहा है। एयर स्ट्राइक को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने जो निर्णय लिया वह किया। भाजपा की सरकार निर्णय लेने वाली सरकार है। जेनेवा समझौते के कारण ही पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारत को सौंपा। एयर स्ट्राइक में 300 के आसपास आतंकी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए देशभर के लोगों से 10 करोड़ से अधिक सुझाव मांगने के लिए एक अभियान ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ की शुरुआत की है। उसी अभियान के तहत उनका यह रांची दौरा है। उन्होंने कहा कि महीनेभर चलने वाले इस अभियान में भाजपा पीएम के न्यू इंडिया को लेकर लोगों के विचार जानने का प्रयास कर रही है। विभिन्न माध्यमों के जरिए पार्टी कार्यकर्ता देशभर में लोगों से संपर्क साध रहे हैं। एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। कार्यकर्ता गांव-गांव में टैबलेट लेकर घूूम रहे हैं। इस अभियान के तहत लोगों की आवाज और आकांक्षाओं को पार्टी अपने संकल्प पत्र में समाहित करेगी। वीके सिंह ने कहा कि सेना पर राजनीति करना किसी भी तरह से सही नहीं है। उन्होंने मसूद अजहर के बारे में कहा कि उसे संयुक्त राष्ट्र के अंदर आतंकियों की लिस्ट में लाया जाएगा। मसूद अजहर को पाकिस्तान सरकार अलग-अलग जगहों पर छुपा रही है। उन्होंने कहा कि 150 देशों के साथ भारत का संबंध अच्छा है। उन देशों के साथ वीजा सुलभ तरीके से मिल जाते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.