City Post Live
NEWS 24x7

एआईएमआईएम झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी : ओवैसी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

एआईएमआईएम झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी : ओवैसी

रांची: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मोदी सरकार को एनआरसी, कश्मीर, मॉब लिंचिंग, अमेरिका यात्रा समेत कई मुद्दों पर घेरा। कहा, झारखंड से एआईएमआईएम चुनाव लड़ेगी। राज्य को सभी पार्टियों ने मिलकर लूटा है। उन्हें उसका जवाब देगी। पार्टी झारखंड में आदिवासियों, दलितो और ईसाइयों सहित अन्य के हक के लिए भी लड़ेगी। ओवैसी  ने  रांची के बरियातू मैदान में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने  भारी बारिश में भी लोग ओवैसी को सुनने के लिए वहां जमे रहे।ओवैसी ने वोटरों को साधते हुए कहा कि वो तुम्हें बांग्लादेशी कहते हैं और खुद तुम्हारे हिस्से की बिजली बांग्लादेश को देते हैं। उन्होंने आदिवासियों को भी जोड़ने की कोशिश की और सभा में जयपाल सिंह मुंडा की खूब प्रशंसा की। ओवैसी ने कोनार डैम मामले में चुटकी लेते हुए कहा कि पांच घंटे में ही डैम को चूहों ने कुतर दिया, देश को असली खतरा चूहों से है, मुसलमानों से नहीं।  उन्होंने कहा कि चूहों का डीएनए टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को हम नहीं मानते है। मोहन भागवत के बयान पर बोले कि ऐसा क्या हुआ कि भारत से सिर्फ मुसलमान भगाया जा सकता है। 1857 में आरएसएस ने हिस्सा नहीं लिया था। काला पानी की सजा नहीं काटी थी, लेकिन मुसलमानों ने उस विद्रोह में कंधे से कंधा मिलाकर हिस्सा लिया था। रांची की निशा फातिमा ने 93 प्रतिशत अंक लाकर नाम रौशन किया था, लेकिन उसे बुर्का में मेडल लेने से वंचित कर दिया गया। ओवैसी ने कहा कि मोदी जी बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ की बात करते है, लेकिन इस मुद्दे पर वह और भाजपा कुछ भी नहीं बोलती। उन्होंने  कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका की एक कंपनी में 50 हजार करोड़ रुपये निवेश किया है जो डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव में चंदा दे रही है। मोदी 50 हजार लोगों के सामने ट्रम्प की तारिफ कर रहे थे। ऐसा साथ में हाथ में हाथ धर कर चल रहे थे जैसे दो आशिक। ट्रम्प चालाक है और धोखेबाज भी। ट्रम्प  हारे तो मोदी कहीं के नहीं रहेंगे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर बोलने से पहले ओवैसी ने सभा की भीड़ से पूछा कि मुझसे जेल में मिलने आओगे, माला लेकर आओगे तो बोलूंगा। उन्होंने कहा कि 50 दिन से फोन, इंटरनेट बंद है। उन्होंने अमित शाह और मोदी को इसे चालू कराने की बात कही। कहा, वहां स्थिति अच्छी है, तो चालू कराने में हर्ज क्या है। अमित शाह ने कहा था कि 370 हटाने से आंतकवाद खत्म हो जायेगा। तीन तलाक के नाम पर उन्होंने कहा कि यह इंसाफ का मसला नहीं है। उन्होंने तबरेज अंसारी, अलीमुद्दीन का मामला भी उठाया। मॉब लिचिंग में झारखंड के तबरेज और अलीमुद्दीन की पत्नी बेवा हो गयी। इसपर इंसाफ मिले। मुस्लिम महिलाओं को तालिम मिले। उन्होंने कहा कि तबरेज को जब भीड़ पीट रही थी। जबतक वह अपने को सोनू बता रहा था। तब तक जालिम खामोश थे। जैसे ही उसने तबरेज नाम बताया। तब चंगेज खान की औलादों ने उसे इतना मारा कि वह मर गया।  उन्होंने मोदी पर निशाना सारधते हुए कहा कि 2024 आते –आते मोदी पूरी दुनिया घूम लेंगे। इसके बाद लोगों से कहेंगे भाईयों औ बहनों यह दुनिया का मैप है। यहां-यहां वह गये है। सभी जगह गया अब चांद पर जाउ। उन्होंने कहा कि 2014 में जब से मोदी की सरकार बनी है, तब से संप्रादायिकता में इजाफा हुआ है। झारखंड में डायन बिसाही के नाम पर 18 महिलाओं को मार डाला गया है। सभी मोर्चे पर राज्य और केंद्र सरकार विफल रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.