City Post Live
NEWS 24x7

हरियाणा विधानसभा : कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

हरियाणा विधानसभा : कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

सिटी पोस्ट लाइव : हरियाणा विधानसभा के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, किरण चौधरी और प्रदेश के दूसरे नेताओं मौजूदगी में कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में महिलाओं को नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण का वादा किया गया है।

महिला आरक्षण के अलावा कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये बड़े वादे किए गए हैं- नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण। नगर पालिका नगर निगम और नगर परिषदों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण। गर्भवति महिलाओं को बच्चे के जन्म पर 3500 रुपए हर महीने और बच्चे के 5 साल का होने तक 5 हजार रुपए प्रतिमाह।

विधवा महिलाओं विकलांग तलाकशुदा अविवाहित महिलाओं को 51 सौ रुपए प्रतिमाह पेंशन। बीपीएल महिलाओं को हर महीने 2000 रुपए चुल्हा खर्च। हरियाणा रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त सफर। अनुसूचित जाति के लिए एससी कमिशन का पुनर्गठन और पिछड़ी जातियों की क्रीमी लेयर को 6 लाख से बढ़ाकर आठ लाख किया जाएगा। हर जिले में एक यूनिवर्सिटी और एक मेडिकल कॉलेज। 10वीं के छात्रों को 12 हजार और 12वीं के छात्रों को 15 हजार रुपये सालाना वजीफा।

हर सरकारी संस्थान में मुफ्त वाई-फाई जोन बनाया जाएगा। अध्यापक भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 300 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली फ्री, 300 यूनिट से अधिक पर रेट आधा होगा। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों ने विज्ञापनों में तो काम किया है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। कांग्रेस जमीन पर काम करने में यकीन रखती है और हरियाणा में वो भी को काम करके दिखाएंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.