City Post Live
NEWS 24x7

बिहार-झारखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर बने महेंद्र सिंह धोनी, दिए इतने करोड़

धोनी ने 12.17 करोड़ रुपये टैक्स जमा किये

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

बिहार-झारखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर बने धोनी, दिए इतने करोड़

सिटी पोस्ट लाइव : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी के आयकर दाताओं में सबसे ऊपर हैं। वित्त वर्ष 2017-18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने 12.17 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है। इस मामले में न सिर्फ झारखंड बल्कि बिहार में भी कोई धोनी जितना टैक्स नहीं चुकाता। इससे पहले न्यूयॉर्क की प्रसिद्ध मैग्जीन फोर्ब्स ने भी धोनी की कमाई के बारे में खुलासा किया था। साल 2015 की एक रिपोर्ट की मानें तो इस साल धोनी ने करीब 217 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें 24 करोड़ रुपये के करीब उनकी सैलरी और बाकी पैसा विज्ञापनों से आया था।

आपको बता दें कि 2016-17 में उन्होंने 10.93 करोड़ रुपए का रिटर्न भरा था। मौजूदा वित्तीय वर्ष में वे अब तक एडवांस टैक्स के रूप में तीन करोड़ रुपये जमा करा चुके हैं। मुख्य आयकर आयुक्त वी. महालिंगम ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी। महालिंगम ने बताया कि आयकर विभाग 24 जुलाई को आयकर दिवस के रूप में मना रहा है। देश में 2017-18 में 10 लाख करोड़ से अधिक टैक्स मिले हैं। झारखंड में 2217 करोड़ रुपये आयकर मिला है। 2018-19 में कर का लक्ष्य 2560 करोड़ है। देश में इस वित्तीय वर्ष में 1.25 करोड़ नए करदाता को जोड़ने का लक्ष्य है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.