City Post Live
NEWS 24x7

नवादा में दो गांव के बीच हिंसक झड़प, कई राउंड चली गोलियां, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : नवादा जिले के रोह थाना इलाके के मरूई व काजीचक के ग्रामीण आपस में इस कदर उलझे की हालात को संभालने के लिए डीएम-एसपी को पहुंचाना पड़ गया। कई थानों की पुलिस का कैंप करना पड़ा। सुबह दोनों गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई। 10-15 राउंड गोलियां चली। रोड़े-पत्थर बरसाए गए। वैसे, पुलिस गोलीबारी से इंकार कर रही है, लेकिन दोनों गांवों के बीच तनाव गहरा बना हुआ है। पुलिस दोनों ओर के दो दर्जन करीब उपद्रवियों को हिरासत में ली है। प्रशासन स्थिति के नियंत्रण में होने का दावा कर रही है। लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी है। पत्थरबाजी में कुछ लोग चोटिल हुए हैं, लेकिन सामने नहीं आ रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार दो दिनों पूर्व दोनों गांव के कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। रविवार की सुबह सुंदरा गांव में मुखिया जी के पास पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्ष के कुछ चुनिंदा लोगों को पंचायत में शामिल होना था। बैठक में शामिल होने के लिए काजीचक के लोग जा रहे थे। रास्ते में मरूई गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पंचायत में जा रहे लोग गांव लौट आए। कुछ देर बाद मरूई गांव के दर्जनों की संख्या में लोग हैरवे-हथियार से लैस होकर काजीचक गांव पर चढ़ाई करने के लिए पहुंच गए।

देखते ही देखते फायरिंग व पथराव होने लगा। एक धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दोनों तरफ से गोलीबारी की घटना में दुर्गापुर निवासी रामेश्वर ठाकुर की बछिया की मौत हो गई। इस बीच सूचना पुलिस को मिल गई। भारी संख्या में पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मरूई गांव की ओर से असमाजिक तत्वों के द्वारा रोड़ेबाजी व गोलीबारी चलती रही। दोपहर बाद डीएम यशपाल मीणा, एसपी डीएस सांवलाराम, एसडीएम रजौली चंद्रशेखर आजाद, एसडीपीओ रजौली संजय कुमार पांडे, पकरी वर्मा एसडीपीओ मुकेश कुमार साह के साथ कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। अब पुलिस वहा कैंप कर रहे हैं।

नवादा से दिनेश गुप्ता की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.