City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : हथियारों की नोक पर लूटपाट, विरोध करने पर दो लोगों को मारी गोली

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बेगूसराय में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने 2 व्यक्तियों को गोली मार कर ज़ख्मी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम लाखों थाना क्षेत्र की रमजानपुर के निकट एन एच 31 पर हथीदह से बलिया जा रहे बाइक सवार दो लोगों को हथियार बन्द अपराधियों ने पिस्तौल दिखा कर रोक लिया और बाईक छीनने की कोशिश की. तभी बाईक सवार ने विरोध किया तो अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी और बाइक, सोने का चैन, अंगूठी एवं लगभग कैश 15000 रुपए लूट कर फरार हो गया। घायल बाइक सवार की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया गांव के 45 वर्षीय रंजित यादव और सीराजा गांव के कोचिंग संचालक विकास कुमार के तौर पर की गई है।

घायल विकास ने बताया कि वे लोग हाथीदह गांव से रंजीत यादव के बेटे के लिए लड़की देखने गए थे और लौटते वक्त हथियार बन्द लूटेरों ने लाखों थाना क्षेत्र के रमजान पुर गांव के समीप लूटपाट की और गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही बलिया में प्रतिनियुक्त प्रशिक्षु आई पी एस पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद लूटेरों की पहचान और गिरफ्तारी की कारवाई शुरू कर दी है। इस घटना से नाराज़ लोगों ने एन एच 31 को तीन घंटे तक जाम रखा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.