City Post Live
NEWS 24x7

शेखपूरा : अपनी पत्नी को लेने आये युवक की हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत छेमा गांव में पति की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. दरअसल छेमा गांव निवासी विजय सिंह की पुत्री बबिता देवी से नालन्दा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के चंडी निवासी सिधेशर सिंह के पुत्र दीपक सिंह के साथ शादी हुई थी. शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था और दो बच्चे भी हुये.

लेकिन, पारिवारिक कलह के कारण कुछ दिनों पहले दीपक की पत्नी बबिता देवी अपनी मायके शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत छेमा गांव चली आई. पत्नी को लेने जब दीपक सिंह छेमा गांव आया तभी बीती रात उसकी हत्या कर दी गयी. वहीं मृतक के भाई लक्ष्मण सिंह ने हत्या की सूचना सुसराल वालो को दिया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे. हालांकि, शेखोपुरसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

                                                                                                                                          शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.