City Post Live
NEWS 24x7

पटना की मेडिकल स्टूडेंट ने किया सुसाइड, रांची के RIMS में थी फर्स्ट इयर की छात्रा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : रांची के रिम्स की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा का नाम अंशिका झा है और वह पटना की रहने वाली थी। मृतका अनिशा झा अपने पति के साथ सेल सिटी में रह रही थी। मृतका को देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अंशिका झा रिम्स के फार्मोलॉजी विभाग के पीजी की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंशिका झा होनहार छात्रा थी। उसके आत्महत्या करने से रिम्स के छात्र-छात्राओं में शोक की लहर फैल गयी है।

जानकारी के अनुसार अंशिका झा की तीन साल पहले शादी हुई थी। लेकिन उनका पति से मनमुटाव चल रहा था। वो पति के शराब की लत से नाराज रहा करती थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच का पता चल पाएगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.