City Post Live
NEWS 24x7

तालाब में वृद्ध की लाश को तैरता हुआ किया गया बरामद, इलाके में फैली सनसनी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वा जमालपुर गांव के तालाब में एक वृद्ध व्यक्ति का शव को तैरता हुआ पाया गया. जिसके बाद स्थानीय गांव के लोगों के द्वारा बरबीघा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. बरबीघा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिये शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान सर्वा जमालपुर गांव निवासी सकल मांझी के रूप में की गयी है.

ग्रामीणों ने बताया कि शौच के लिए अहले सुबह घर से निकला था और तालाब के पास पानी के लिए गया. जहां, उसका पैर फिसल गया और सकल मांझी की मृत्यु हो गयी. फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराकर बरबीघा पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. बता दें कि, लॉकडाउन के बीच अपराधियों की सक्रियता बढ़ गयी है. इससे पहले औरंगाबाद से भी खबर सामने आई थी जहां, एक लापता युवक की लाश को पुनपुन नदी के पास कीचड़ के नीचे से बरामद किया था.

                                                                                                                             शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.