City Post Live
NEWS 24x7

गया : अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, परिजनों ने SH-69 को किया जाम

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बिहार में एक बार फिर से क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है. अपराधियों को अब किसी का भी खौफ नहीं रहा. वे लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी क्रम में मामला बिहार के गया जिले से सामने आई है. जहां, डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र के महुराव गांव के रहने वाले 52 वर्षीय छोटू पासवान के पिता नागेश्वर पासवान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है.

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नक्सली नेता गौतम पासवान के रिस्ते में है सहोदर भाई है. उसे बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना आज सुबह की है. घटना के बाद मृतक के परिजन डुमरिया पटना स्टेट हाईवे 69 को इमामगंज डुमरिया मोड़ के पास सड़क को जाम कर हंगामा कर रहे हैं. इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने कई राहगीरों के साथ मारपीट भी किया है. वहीं, इस घटना के संदर्भ ना ही पुलिस अधिकारी और ना ही मृतक के परिजन कुछ भी बोलने को तैयार हैं.

                                                                                                                                गया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.