City Post Live
NEWS 24x7

सड़क हादसे में ससुर दामाद की मौत, लड़की का छेका देकर वापस घर लौट रहें थे दोनों

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : लड़की का छेका देकर वापस लौट रहे ससुर और दामाद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई दुर्घटना झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम ओपी क्षेत्र के अररिया संग्राम कट के समीप गुरुवार देर रात हुई। जहा एक इनोवा गाड़ी ने एक ही बाइक से जा रहें ससुर दामाद को जबरदस्त टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अंधराठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के मदना पंचायत धोकड़ा गांव निवासी कैलाश प्रसाद सिंह एवं उनके दामाद गणेश कुमार महतो (40 बर्ष) लौकहा थाना क्षेत्र के उरवा गांव निवासी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी अनुसार ससुर कैलाश अपने दामाद गणेश महतो के साथ अपनी बेटी के शादी के छेका देने लौफा बेला गांव गए थे। दोनों छेका देकर खुशी खुशी वापस घर आ रहे थे। उसी बीच एनएच 57 अररिया ओपी थाना समीप एक इनोवा ने बाइक में टक्कर मार दी। मृतक कैलाश कुमार महतो उम्र करीब 58 है। छह पुत्री में चार की शादी हो गई है। कैलाश अपनी पांचवी पुत्री की छेंका देने गए थे। घटना एनएच 57 पर अररिया संग्राम में रात 11 बजे के लगभग हुई। दुर्घटना बाद दोनों को वहां से सीधे दरभंगा ले जाया गया।

रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मृतक दामाद को उनके अपने गांव के लोग लेकर चले गये। ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि गणेश का संस्कार परिजनों ने कर दिया। कैलाश प्रसाद सिंह के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, बाइक व इनोवा वाहन को जब्त कर थाना में लगा दिया गया है। इनोवा कार का ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर अग्रेतर करवाई करने में लगी है।

मधुबनी से आलोक कुमार की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.