City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

बेगूसराय : पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

सिटी पोस्ट लाइव : बेगूसराय में पेड़ से लटके एक 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनद्वार ढाला के समीप की है। बताया जा रहा है कि आज जब लोग सड़कों से गुजर रहे थे तो पेड़ से लटके एक महिला के शव को देखा फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच के बाद पता चला कि महिला का हाथ पैर बांधकर किसी ने उसे फंदे से लटका दिया था। बाद में पुलिस के द्वारा शव को उतारा गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने अन्यत्र महिला की पहले हत्या की फिर उसके शव को बनद्वार ढाला के समीप पेड़ से लाकर लटका दिया और साक्ष्य छुपाने की कोशिश की।

अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को महिला के पास बैग से दो- रेल टिकट और कुछ अन्य सामान भी मिली हैं उसी के आधार पर तत्काल पुलिस छानबीन में जुट गई है। अब पुलिस की जांच के बाद तथा महिला की शिनाख्त होने के बाद ही पता चल पाएगा कि इस हत्या के पीछे कौन लोग हैं और क्या कारण है। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला गर्भवती भी है और अपराधियों के द्वारा इसकी नृसंश हत्या की गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.