City Post Live
NEWS 24x7

प्रेम प्रसंग में पड़ा था लड़का, शादी की बात पर घरवालों ने मांगा दहेज़… जानिए फिर क्या हुआ

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : बेगूसराय में प्रेम प्रसंग के बाद लड़की वालों ने लड़के के घरवालों से शादी की चलाई बात तो लड़के वालों ने दहेज की मांग कर दी। दहेज मांगने से नाराज लड़की वालों ने लड़के को पकड़ कर मंदिर में शादी कराने की तैयारी कर रही तभी पुलिस मौके पर पहुंच गयी और लड़के को बरामद कर थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद थाना परिसर मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। शादी का विडियो अब वायरल हो रहा है।

दरअसल बिहट गांव की रहने वाली स्वर्गीय बुधो सिंह की पुत्री दीपाली कुमारी का बनहारा गांव निवासी शिवम कुमार से 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग था, लड़की के घर वाले शादी के लिए भी लंबे समय से प्रयास भी कर रहे थे लेकिन कहा जाता है कि लड़के वाले दहेज की मांग कर रहे थे जिस वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। सोमवार की शाम लड़की वालों ने लड़के को पकड़कर एक मंदिर में शादी करने की तैयारी कर रहे थे तभी लड़के वाले की शिकायत पर तेघड़ा थाना पुलिस ने मंदिर पर पंहुच लड़के को बरामद कर तेघड़ा थाना लाया।

थाने में लड़का लड़की और परिजनों से बात करने के बाद पुलिस सहमति से थाना परिसर में प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई। शादी के बाद लड़का लड़की खुश हैं लड़का ने कहा कि शादी के बात इसी लड़की से चल रही थी लेकिन पड़ोस वालों ने जबरन पकड़ लिया था, अब वह शादी से खुश हैं।

बेगूसराय से सुमित कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.