City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : बेखौफ अपराधियों ने किसान की धारदार हथियार से गला रेत की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक किसान की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए. घटना बखरी अनुमंडल स्थित बखरी थाना क्षेत्र के बहुआरा चक्की बहियार की है. वहीं मृतक की पहचान बहुआरा निवासी जवाहर सहनी के रूप में की गई है. अभी तक घटना के संबंध में यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर किसने और क्यों जवाहर सहनी की हत्या की.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है. दरअसल, बहुआरा गांव निवासी जवाहर सहनी एक किसान थे और उन्होंने अरहर तथा हल्दी की खेती कर रखी थी. पिछले दिनों जवाहर सहनी ने अपने खेत मे हल्दी एवं अरहर की फसल को तैयार किया था. गुरुवार की शाम जवाहर सहनी का पुत्र कृष्ण कुमार अपने पिता को बहियार में ही खाना देकर वापस घर चला आया.

लेकिन, आज सुबह जब वह बहियार में अपने खेत पर पहुंचा तो जवाहर सहनी को खून से लथपथ अवस्था में मिट्टी पर पड़े देखा. फिर कृष्ण कुमार ने घटना की सूचना परिजनों को दी. कानो-कान खबर मिलते ही गांव के लोग भी जमा होने लगे तथा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी छानबीन में जुट गई है. लेकिन, घर से महज आधे किलोमीटर से भी कम दूरी पर किसान की हत्या एक बार फिर अपराधियों के बढ़ रहे हौसले को दर्शाती है.

                                                                                                                                              बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.