City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : मानवता हुई शर्मसार, लालची पति और ससुराल वालों ने बहू को लोगों के सामने किया निर्वस्त्र

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: यूं तो महाभारत में द्रोपदी चीर हरण के किस्से अपने बहुत बार देखे और सुने होंगे. लेकिन, आज कुछ इसी तरह के मामले बेगूसराय के पचंभा पंचायत से सामने आ रही है जहां संपत्ति के लालची पति और ससुराल वालों ने तेघरा थाना क्षेत्र के मोधरापुर के रहने वाली अपनी बहू को लोगों के सामने ना सिर्फ निर्वस्त्र किया बल्कि बलात्कार कराने और जान से मारने की धमकी भी दे डाली.

वहीं पीड़िता अब न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटा रही है. दरअसल, पीड़ित महिला सिर्फ दो बहन ही हैं कोई भाई नहीं हैं. ऐसे में सारी सम्पत्ति इन दोनों बहनों के हैं और पीड़ित महिला के बहन से अपने जीजा का अफेयर चल रहा है. यही कारण है जो इस तरह की घटना सामने आई. पीड़ित महिला और उनके 10 वर्षीय बच्चे और उनके परिजनों ने इस मामले में अपना बयान भी दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में किस तरह की कार्रवाई होगी.

                                                                                                                                      बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.