City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : बेख़ौफ़ अपराधियों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, दहशत का माहौल हुआ व्याप्त

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में इन दिनों अपराधियों का मनोबल चरम सीमा पर पहुंच गया है. पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है. रात में चार-पांच की संख्या में अपराधी हथियार लहराते हुए साथ ही ताबड़तोड़ गोलियों की फायरिंग करते हुए लोहिया नगर वार्ड नं 28 में संजय सहनी के घर पर 10 राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. इसके साथ ही मौके से अपराधी फरार भी हो गए.

पीड़ित परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है. इस घटना के बारे में लोहिया नगर थाना को सुचित कर घटना से अवगत कराया. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया. पीड़ित परिवार ने बताया कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के इन्द्र देव सहनी की पुत्री से लोहिया नगर निवासी रामबालक सहनी के पुत्र का प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसी से पुर्व में विवाद को लेकर मनीष कुमार को हथियार बंद लोगों ने बंदूक की नोक पर बंदी बना लिया गया था.

उसी विवाद को लेकर छोटे लाल सहनी उर्फ गाटो के पुत्र भूषण सहनी, विष्णु देव सहनी के पुत्र धीरज कुमार, अशोक सहनी के पुत्र रॉकी कुमार तथा विक्की कुमार ने गोलीबारी कर रात में घटना को अंजाम दिया. पीड़ित परिवार ने लोहिया नगर थाने पहुंचकर दोषियों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की. अब देखना लाजमी होगा पीड़ित परिवार को पुलिस प्रशासन के द्वारा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने में कितने समय लगते हैं.

                                                                                                                               बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.